|| तेरा अरमान ||
मेरी तन्हाईयाँ तेरा अरमान रखती हैं,
हरपल पास अपने तेरा एहसान रखती हैं,
मेरी तन्हाईयाँ तेरा अरमान रखती हैं|
फूलों में खुश्बू जैसे समाई हैं,
वैसे ही तेरे ख़यालो से महकी मेरी तन्हाई हैं,
महकता रहे ऐसे ही दामन मेरा ये अरमान रखती हैं,
मेरी तन्हाईयाँ तेरा अरमान रखती हैं|
तुमको सोचना, तुझे याद करना मेरा काम हैं,
लिखकर मिटाते रहते हैं जिसे अपनी हथेलियों पर वो तेरा
नाम हैं,
अपने दिल पे लिख लो नाम मेरा ये अरमान रखती है,
मेरी तन्हाईयाँ तेरा अरमान रखती हैं|
मेरी साँसों के गुलशन में उसकी मुस्कान से बहार हैं,
मेरे दिल की धड़कन उसका ही हैं,
ज़िन्दगी हो सिर्फ तेरी मुस्कान से ये अरमान रखती हैं,
मेरी तन्हाईयाँ तेरा अरमान रखती हैं|
हरपल पास अपने तेरा एहसान रखती हैं,
मेरी तन्हाईयाँ तेरा अरमान रखती हैं||
-सुधीर मेघवाल
29 अप्रैल 2006


Comments
Post a Comment